Jammu and Kashmirफिर रूकी अमरनाथ यात्रा, नेशनल हाईवे बंद

फिर रूकी अमरनाथ यात्रा, नेशनल हाईवे बंद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जम्मूः जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर जारी है। वहीं भारी बारिश के बीच आज फिर से अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। दरअसल, कल हुई बारिश के बाद पवित्र गुफा के पास अचानक पानी का बहाव बढ़ गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बालटाल मार्ग से यात्रा रोकने का फैसला लिया गया।

मौसम सामान्य होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी। उधर, जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को ट्रैफिक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। हालांकि यह कदम उधमपुर और बनिहाल के बीच लगातार गिर रहे मलबा व पत्थरों को हटाने तथा सड़क को चौड़ा करने के लिए उठाया गया है। इस दौरान किसी भी तरह के छोटे-बड़े वाहनों को गुजरने की अनुमति नहीं मिलेगी।

हालांकि, जम्मू से कश्मीर की ओर श्री अमरनाथ यात्रियों का काफिला गुजर सकेगा। ये फैसला यह फैसला नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के अनुरोध पर लिया गया है। उधमपुर और रामबन के जिला मजिस्ट्रेटों ने इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। इसके मुताबिक वीरवार रात 10 बजे से ही जम्मू की तरफ से नगरोटा से आगे श्रीनगर, डोडा, किश्तवाड़, रामबन और पत्नीटॉप की ओर तथा कश्मीर की ओर से काजीगुंड से आगे रामबन, उधमपुर और जम्मू जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया था।

यातायात पर पाबंदी शुक्रवार को पूरे दिन लागू रहेगी। वीरवार को हाईवे पूरे दिन खुला रहा। बता देंं कि इससे पहले भी इसी माह अमरनाथ यात्रा रोकी गई थी। उस दौरान 6 दिन तक श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए इंतजार करना पड़ा था। मौसम साफ होने के बाद सड़क खुली और फिर तड़के 2:40 बजे ‘बम-बम भोले’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं का काफिला जम्मू से रवाना हुआ था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...