Unaमहाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं अनुशासित वातावरण से परिचित कराने के उद्देश्य से ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत इंडक्शन सेशन से हुई, जिसमें विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, नियमों, उपलब्ध सुविधाओं, परीक्षा प्रणाली तथा विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट तन्वी ने एनसीसी के उद्देश्यों, लाभों तथा व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रो. अनिल शर्मा ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय के नियमों, अनुशासन, नियमित उपस्थिति तथा जिम्मेदार विद्यार्थी जीवन के महत्व से अवगत कराया। प्रो. किरण ठाकुर ने सड़क सुरक्षा पर जागरूकता सत्र आयोजित करते हुए यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश दिया। वहीं, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष  सुदर्शना कुमारी ने विद्यार्थियों को डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधाओं तथा ई-लर्निंग संसाधनों के प्रभावी उपयोग की जानकारी प्रदान की।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेखा शर्मा ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें अध्ययन के प्रति समर्पित रहने, अनुशासन बनाए रखने तथा शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है और प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए उपलब्ध मंचों का पूरा लाभ उठाना चाहिए।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उनकी शैक्षणिक यात्रा में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

आरसेटी ऊना ने दो कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कीं

ऊना,सुशील पंडित: पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी),...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी लुधियानाः बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के...