लाइफस्टाइल: मानसून जैसे ही आता है वैसे ही एक समस्या लगभग हर घर में देखने को मिलती है। नमक और चीनी का डिब्बा खोलते ही यह पता चल जाता है कि दोनों में नमी आ गई है। कई बार तो नमक इतना चिपक जाता है। उसे चम्मच से निकलना भी इतना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सवाल यहां पर आता है कि आखिर बारिश के मौसम में नमक जल्दी क्यों गीला हो जाता है और इससे बचने का आखिर क्या तरीका है।
इसक सबसे बड़ा कारण हवा में बढ़ी हुई नमी ही होती है। मानसून के दौरान वातावरण में ह्यूमिडिटी काफी बढ़ जाती है। नमक की खासियत यह होती है कि वह हवा से नमी को आसानी से अपनी ओर खींच लेता है। यही कारण है कि कुछ ही दिनों में वह गीला होकर जमने लगता है हालांकि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इस परेशानी को भी बचाया जा सकता है।
इस वजह से बरसात में गीला होता है नमक
बारिश के मौसम में हवा में पानी की मात्रा सामान्य दिनों की तुलना में कहीं ज्यादा होती है। नमक में मौजूद कण इस नमी को तेजी से सोख लेते हैं। जब कंटेनर बार-बार खोला जाता है तो हर बार नमी अंदर पहुंचती है। धीरे-धीरे पूरा नमक गीला होने लगता है। यदि डिब्बा ठीक से बंद न हो या उसे नमी वाली जगह पर रखा जाए तो इससे समस्या और भी बढ़ जाएगी।
कॉफी बीन्स भी आएगी काम
यदि कॉफी में बीन्स मौजूद होंगे तो उनका इस्तेमाल भी किया जा सकता है। कॉफी बीन्स हवा में पाए जाने वाले अतिरिक्त नमी को सोखने में मदद करेंगे। अच्छी बात यह है कि इससे नमक या चीनी के स्वाद पर कोई खास असर नहीं पड़ता है। लौंग सिर्फ खाने को स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं है बल्कि रसोई की छोटी समस्याओं में भी काम आथी है। यह नमी को कम करने में मदद कर सकती है हालांकि लौंग की तेज खुशबू नमक या चीनी में आ सकती है इसलिए बेहतर होगा कि लौं को किसी साफ कपड़े में बांधकर डिब्बे के अंदर रखें।
लौंग करें इस्तेमाल
लौंग सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं है बल्कि रसोई की कोई छोटी समस्याओं में भी काम आएगी। यह नमी को कम करने में मदद कर सकती है हालांकि लौंग की तेज खुशबू नमक या चीनी में आ सकती है इसलिए बेहतर होगा कि लौंग को किसी साफ कपड़े में बांधकर डिब्बे के अंदर रखें।
राजमा के दाने भी होंगे असरदार
काफी लोग जानते हैं कि सूखे राजमा के कुछ दाने भी अतिरिक्त नमी को सोखऩे का काम करेंगे। यही कारण है कि कई लोग मानसून के दौरान नमक और चीनी के डिब्बों में कुछ राजमा के दाने डाल देते हैं। इससे इनमें नमी कम आने की संभावना रहेगी।
एयरटाइट कंटनेर करें इस्तेमाल
यदि नमक को लंबे समय तक सूखा रहना चाहते हैं तो हमेशा अच्छी क्वालिटी के एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें। कंटेनर को खोलने के बाद उसको तुरंत अच्छी तरह से बंद कर दें। इससे बाहर की नमी अंदर नहीं पहुंच पाएगी। इससे नमक जल्दी खराब नहीं होगा। कई बार लोग जल्दबाजी में गीला या हल्का चम्मच के डिब्बे में डाल देते हैं। इससे भी नमक में नमी बढ़ जाती है। वह जल्दी जमने लगता है इसलिए हमेशा पूरी तरह सूखे चम्मच का ही इस्तेमाल करें।
