फिरोजपुरः केंद्रीय जेल के हवालातियों और कैदियों को मोबाइल मुहैय्या करवाने की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने जेल सुपरिटेंडेंट के खिलाफ एक्शन लिया है। पुलिस ने जेल सुपरिटेंडेंट सहित 9 को गिरफ्तार किया है। बता दें कि 2 दिन पहले केंद्रीय जेल में से 6 मोबाइल फोन बरामद हुए थे। जिसमें 2 अलग-अलग केसो में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि पहले केस में 3 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। वहीं दूसरे केस में 6 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। 7 हवालातियों के साथ एक जेल वार्डर और सहायक सुपरिडेंट पर थाना सिटी में मामला दर्ज किया गया था।
जेल वार्डर हवालातियों से पैसे लेकर उन्हें मोबाइल फोन देता था, उसी कड़ी में पुलिस ने अपनी छानबीन में फिरोजपुर केंद्रीय जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट की शमूलियात पाई गई। जिसके बाद सहायक सुपरिटेंडेंट बिनी टांक पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ऐसे में सहायक सुपरिटेंडेंट को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। जिससे पता लगाया जाएगा कि वह अब तक कितने मोबाइल फोन कैदियों और हवालातियों को दे चुका है।
