Commonwealth Games News: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की बेटियों ने कई गोल्ड मेडल जीत झोली में डाला है। जहां, गेम्स के 10वें दिन प्रीति पवार व जैस्मीन लंबोरिया ने गोल्ड जीता है। इसके साथ ही भारत की झोली में बॉक्सिंग का दूसरा और कुल 7वां गोल्ड मेडल आ गया है।
जैस्मीन ने पिछले गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट नॉरदर्न आयरलैंड की मिकेला वॉल्श को 5-0 से हराया। इससे पहले प्रीति पवार ने 54 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। इन सफलताओं के साथ मुक्केबाजी में भारत को यह दूसरा और इन प्रतियोगिता में कुल सातवां गोल्ड मेडल मिला।
कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के भिवानी से आने वाली प्रीति पवार ने इसके साथ ही आज बॉक्सिंग के 10 फाइनल में भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई है। उन्होंने प्रतियोगिता की शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। उन्होंने राउंड ऑफ 16 में डेबोरा मटेंजे, क्वार्टरफाइनल में नॉर्थ आयरलैंड की निकोल क्लाइड और सेमीफाइनल में जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद फाइनल मुकाबले में उन्होंने कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को तीनों राउंड में पूरी तरह पछाड़ते हुए एकतरफा जीत दर्ज की और देश के लिए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
अब तक 7 गोल्ड मेडल जीत चुका है भारत
इस गोल्ड मेडल के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पदक तालिका में भारत अब 6वें स्थान पर पहुंच गया है। खेल के 10वें दिन की शुरुआत तक भारत ने कुल 25 मेडल अपने नाम कर लिए हैं, जिनमें 7 गोल्ड, 10 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज पदक शामिल हैं।
