Haryana Govtसांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का है...

सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का है सशक्त माध्यम: राव नरबीर सिंह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं होते, बल्कि समाज में समरसता, संवेदनशीलता और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को सशक्त बनाने का कार्य भी करते हैं। उन्होंने कहा कि साहित्य और रंगमंच हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संवाहक हैं तथा इनके माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय सभ्यता, मानवीय भावनाओं और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का अवसर मिलता है। मंत्री गुरुग्राम के सेक्टर-44 स्थित अपैरल हाउस में आयोजित ‘देवदास – ए ग्रैंड म्यूजिकल स्टेज स्पेक्टेकल’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि महान साहित्यकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर कृति देवदास को भव्य रंगमंचीय प्रस्तुति के रूप में प्रस्तुत करना सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में कला, साहित्य और संस्कृति के प्रति नई चेतना का संचार करते हैं। उन्होंने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रस्तुतियां युवाओं को भारतीय साहित्य और रंगमंच से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनती हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित कलाकारों एवं आयोजन समिति के सदस्यों से भी मुलाकात की तथा उनके प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में रंगमंच के माध्यम से देवदास की मार्मिक कथा का प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में कला प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...