Punjab News: मिसाइल और ड्रोन हमलों को लेकर CM Mann का आया बयान, की ये अपील, देखें वीडियो

Written by

in

मोहालीः भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान में बौखलाहट देखने को मिल रही है। यही कारण है कि पाकिस्तान की ओर से लगातार भारत पर हमले किए जा रहे है। हालांकि भारत सेना एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से पाक की ओर से दागी जा रही मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर रही है। वहीं पंजाब के विभिन्न जगहों पर नष्ट हुई मिसाइल और ड्रोन के पुर्जे गिरने को लेकर सीएम भगवंत मान का बयान सामने आया है। सीएम मान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय सेना से थोड़ी देर पहले उनकी बात हुई है।

सीएम में कहा कि पाकिस्तान की ओर से जो ड्रोन और मिसाइल दागे जा रहे हैं, वो पंजाब के अलग अलग हिस्से में मार गिराए जा रहे है। सीएम ने कहा कि सेना को पंजाब में कई जगह से रिपोर्ट मिली है जहां मिसाइल और ड्रोन गिरे पाए गए उनमें से कई में विस्फोटक पदार्थ थे, जिसके कारण विस्फोटकों के टुकड़े देखने पहुंचे गांव के लोगों के साथ बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसे में सीएम मान ने लोगों से सेना की एडवायजरी को देखते हुए हिदायत दी है कि ऐसे मामले में विस्फोटक के टुकड़े के पास न जाए बल्कि पुलिस को सूचित करें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *