भारत-पाक विवाद के बाद एयरपोर्ट से शुरू हुई फ्लाइट

जल्द जालंधर के आदमपुर सहित खुलेंगे 32 एयरपोर्ट

चंडीगढ़ः पाकिस्तान की ओर से 11 मई की रात कोई हरकत नहीं की गई। सेना ने सोमवार सुबह कहा कि बीती रात जम्मू-कश्मीर और इंटरनेशनल बॉर्डर पर पूरी तरह शांति रही। लेकिन भारत के सीमावर्ती इलाकों में अभी भी अलर्ट जारी है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अजीत डोभाल के साथ तीनों सेनाओं की हाईलैवल मीटिंग जारी है। दूसरी ओर आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट को तत्काल प्रभाव से सामान्य नागरिक उड़ान संचालन के लिए खोल दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 10.30 बजे पहली उड़ान शुरू की गई। दरअसल, ऑपरेशन सिदूर के बाद चंडीगढ़ समेत कई एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया था। दूसरी ओर सोमवार को मोहाली स्थित शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन दोबारा शुरू हो गया। मिली जानकारी के अनुसरा भारत में 32 एयरपोर्ट्स बंद थे और 25 उड़ान मार्गों को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। एयरस्पेस पर यह पाबंदियां पहले शनिवार सुबह तक के लिए लागू की गई थीं, लेकिन फिर इन्हें 15 मई तक सुबह 5:29 बजे तक बढ़ा दिया गया था। अब, इन एयरपोर्ट्स को फिर से खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस संबंध में एक नया NOTAM जारी किया गया है और इसे लागू करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अतिरिक्त, सभी 25 हवाई मार्गों को फिर से खोल दिया गया है। वहीं भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और संबंधित विमानन प्राधिकरणों ने देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में 32 हवाई अड्डों को खोलने के लिए एयरमैन को नोटिस (NOTAM) जारी किया है। इन एयरपोर्ट्स में आदमपुर, अंबाला, अमृतसर, अवंतीपुर, बठिंडा, भुज, बीकानेर, चंडीगढ़, हलवारा, हिंडन, जैसलमेर, जम्मू, जमनगर, जोधपुर, कांगड़ा, केशोद, किशनगढ़, कुल्लू मनाली, लेह, मुंद्रा, नलिया, पठानकोट, पटियाला, पोरबंदर, राजकोट, सरसावा, शिमला, श्रीनगर, थोईस, उत्तरलाई और लुधियाना शामिल है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *