Jalandhar News: पाकिस्तान हमले से घरों को हुआ नुकसान, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। हालांकि देर रात पाकिस्तान की ओर से कोई सीजरफायर का उल्लंघन नहीं किया गया है। लेकिन दो दिन पहले पाकिस्तान की ओर से पंजाब में कई जगहों पर हमले किए गए। इस दौरान जालंधर के कंगनीवाल गांव में एक घर में प्रोजेक्टटाइल गिरने से व्यक्ति घायल हो गया। वहीं घटना में कई घरों को नुकसान पहुंचा। इस दौरान गली में खड़ी गाड़ी के शीशे भी टूट गए।

हादसे में सिकंदर नामक व्यक्ति घायल हो गया था, जोकि जालंधर में ब्लैकआउट होने पर घटना के दौरान खुले आसमान के नीचे सो रहा था। इस दौरान आसमान से प्रोजेक्टटाइल गिरा और हादसे में बाजू पर गहरी चोटे आने से वह घायल हो गया। पाकिस्तान की ओर से हुए हमले से घरों को पहुंचे नुकसान को लेकर लोगों द्वारा प्रशासन से मदद की गुहार लगाई गई है। मामले की सिकंदर ने बताया कि उस दिन जोर से धमाका हुआ। जिसके बाद वह घटना में घायल हो गया। पीड़ित ने कहा कि उसने बिस्तर से उठने की कोशिश की, लेकिन वह बिस्तर से उठ नहीं पाया।

जिसके बाद उसने देखा कि बाजू पर गहरे घाव हो गए। हादसे में घायल होने के बाद गांव वासी उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। घटना में घर की चादर सहित भारी नुकसान हो गया। पीड़ित ने कहा कि जालंधर में ब्लैकआउट होने के कारण वह खुले आसमान में सो रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। पीड़ित ने घर में हुए नुकसान को लेकर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित ने कहाकि इस घटना में वह अब काम भी नहीं कर सकता और घर में वह अकेला काम करने वाला है। ऐसे में प्रशासन की ओर से उसने आस जगाई है कि प्रशासन द्वारा परिवार को मदद मिल जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *