नंदपुर स्थित कलर्स इंडिया कंपनी में हर्षोल्लास से मनाया नव वर्ष

Written by

in

नृत्य में अनु, एकल गान में बेबी व समूह गान में प्रेमलता व पूजा अव्वल रही

सबसे अधिक उपस्थिति के लिए सैणी सिंह व कंचन कुमारी को सम्मानित किया

माईल स्टोन के ग्रुप प्रेजीडेंट एमके श्रीवस्ताव ने कर्मचारियों को किया सम्मानित

बद्दीसचिन बैंसल: नंदपुर स्थित कर्लस इंडिया कंपनी में नव वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया  गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए जिसमें एकल नृत्य में अनु ने का नृत्य सबसे अच्छा रहा। एकल गान में बेबी ने प्रथम स्थान  प्राप्त किया। जबकि समूह गान में प्रेमलता व पूजा अव्वल रही। निर्णायक मंडल में पार्वती मंत्री ने भूमिका निभाई।  इस मौके पर वर्ष भर में कंपनी में बेहतर कार्य  करने वाले रेगुलर कर्मचारी के रूप में सैनी सिंह व कंचन कुमारी को सम्मानित किया गया।

कुमारी मोनी, प्रवीन बानो, अनु कुमारी, मोनिका देवी, भानू प्रिया, हरिश कुमार, हितेश कुमार, मलखान, कमल नाथ, अकाश व इशरत को इंपलोई आफ द ईयर चुना गया। उत्पादन क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले क विता देवी, अशीष कुमार, रीना प्रजापति, कुसुम, सतीश कुमार, पवन कुमार सिंह, प्रकाश चंद, निकिता कुमारी को सम्मान दिया गया। समारोह के मुख्य अतिथि माईल स्टोन कंपनी के ग्रुप प्रेजीडेंट मुकेश कुमार श्रीवास्तव, विशेष अतिथि  सेवानिवृत सहायक निदेशक देव्रवत यादव, यश एप्लाईसिंस के प्रबंधक विष्णु शर्मा, भाजपा के जिला इकाई के सदस्य  कृष्ण कौशल, ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अव्वल रहने वाले कर्मचारियों व बेस्ट कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि एमके श्री वास्तव व विशेष अतिथियों ने दीप प्रज्जवल कर कार्यक्रम की शुरूआत की। प्लांट हैड राधा गोबिंद मंत्री ने बताया कि वह नव वर्ष व होली दो पर्व अपनी कंपनी में जरूर मनाते है। आज अगर उनकी कंपनी नवंबर वन है तो इसके पीछे उनके कामगार का हाथ है। उनकी कंपनी में बीबीएन से सबसे बढिय़ा कामगार है जिनके दम पर उनकी कंपनी ऊचाईंया छु रही है। एमके श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी कंपनी के ऊंचाई छूने व डाऊन फाल का कारण उनके क र्मचारी होती है। कर्मचारी ही कंपनी को उठा सकते है और उन्हें यह देख कर  अच्छा लगा की कलर्स कंपनी में महिला कामगार 80फीसदी है और उसके बावजूद भी कंपनी लगातार प्रगति पर है।  मंच का दमदार संचालक प्रेमलता भावसार ने किया। समारोह के बाद सभी को प्रीति भोज का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी कामगारों ने स्वादिष्ट व्यंजनों को स्वाद लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *