Jalandhar News: 10वीं कक्षा की गुनीत ने CBSE में किया टॉप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। वहीं जालंधर की गुनीत कौर ने दसवीं में टॉप किया। गुनीत ने 99.6% नंबरों के साथ जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। गुनीत के रिजल्ट को लेकर माता-पिता और दादा-दादी में खुशी की लहर पाई जा रही है। मीडिया से बात करते हुए गुनीत ने कहा कि परिवार ने मिलकर मेहनत की और वह भी दादी की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरी। गुनीत के पिता का संदेश है कि माता-पिता को बच्चों का समर्थन करना चाहिए ताकि बच्चों का भविष्य उज्जवल हो। गुनीत की माता भी अपने समय में टॉपर रह चुकी हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *