Punjab News: तस्करों के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, घरों पर चला पीला पंजा, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पंजाब पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज 2 तस्करों के खिलाफ पंचायत और पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए घरों पर पीला पंजा चलाया गया। मामले की जानकारी देते एएएसपी आदित्य ने बताया कि बलजिंदर लाल उर्फ मंगा और लखविंदर के घरों पर कार्रवाई की गई। जिसमें एक तस्कर के खिलाफ 10 मामले दर्ज है और दूसरे के खिलाफ 12 मामले दर्ज है। ऐसे में प्रशासन की मदद के लिए पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है।

दोनों तस्करों द्वारा अवैध तरीके से कब्जा करके घरों को बनाया हुआ है, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। हलका दीनानगर के नशे की बिक्री के लिए बदनाम गांव डीड़ा सांसिया में नशा तस्करों के घरों पर पीला पंजा चलाए गया। आरोपियों के खिलाफ हाल ही में 18 मार्च और दूसरे के खिलाफ 1 मार्च में दर्ज हुई है। 2 दिन पहले ही नहर विभाग द्वारा गांव के कई परिवारों को नोटिस जारी किए गए थे और कार्रवाई के लिए लिखा गया था। ये घर गांव के बाहर निकलते नहर के किनारे स्थित हैं।

लेकिन गांववासियों का कहना है कि इन परिवारों का नशे के व्यापार से कोई संबंध नहीं है और ये परिवार 1947 से यहां रह रहे हैं। इनमें से कुछ ही नशा तस्कर हैं जो जेलों में बंद हैं जबकि कुछ नशा तस्कर यहां से अपने घरों को ताले लगाकर भाग गए थे। इन नशा तस्करों के खिलाफ आज पुलिस प्रशासन की कार्रवाई की गई है और उनकी अवैध संपत्तियां गिरा दी गई हैं। एसएसपी आदित्य का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ ऐसी कार्रवाईयां लगातार जारी रहेंगी।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img