Jalandhar News: 45 किलो भुक्की सहित आरोपी काबू, देखें वीडियो

जालंधरः सीआईए स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई करते एक नशा तस्कर को 45 किलो भुक्की सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान प्रकाश सिंह उर्फ पाशा वासी वार्ड नंबर-2 अंबेडकर नगर, गिद्दड़बाहा जिला मुक्तसर साहिब के रूप में हुई है।

सीपी स्वपन शर्मा ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम ने दो आरोपियों मनजीत सिंह उर्फ मनी वासी गांव उमरेवाला नजदीक माता का मंदिर थाना मेहतपुर जालंधर और जुगराज सिंह उर्फ जोगा को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1 किलो 25 ग्राम हेरोइन और 5 किलो 58 ग्राम अफीम बरामद की थी। जिसके बाद मामले की जांच की।

जांच में सामने आया कि इस नशा तस्करी के कारोबार के पीछे मुख्य मास्टरमाइंड इंदरजीत सिंह उर्फ लब्बू वासी दोलेवाल थाना कोटइसेखां मोगा निकला। जिसके बाद इंदरजीत सिंह के ड्राइवर प्रकाश सिंह उर्फ पाशा को काबू किया। जिसके बाद से 45 किलो बरामद हुई है। फिलहाल आरोपी पर पहले किसी भी तरह का कोई आपराधिक मामला नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *