भारत-पाक सीजफायर के एलान के बाद भट्टी-लॉरेंस में हुई दोस्ती, ऑडियो वायरल

Written by

in

मोहाली: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। वहीं पाकिस्तान को भारत ने उसकी औकात दिखाकर यह साबित कर दिया कि भारत में अगर कोई भी आतंकी हमले करेगा तो उसका अंजाम पाकिस्तान जैसा होगा। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान को सबूत खाने के लिए आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया। उसके बाद दोनों देशों में ड्रोन हमले के मिसाइलें दागी गई। वहीं इन दोनों देशों की जंग में दोनों देशों के गैंगस्टर्स में भी आतंकी हमले को लेकर विवाद छिड़ा था। जिसमें लॉरेंस गैंग द्वारा एक बड़े आतंकी को मारने की बात कही गई थी। जिसके बाद पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने भी लॉरेंस को उसकी बात का जवाब दिया था। इस दौरान दोनों की दोस्ती में दरार आ गई थी। वहीं अब एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस रिकॉर्डिंग में शहजाद भट्टी लॉरेंस बिश्नोई के साथ बात कर रहा है। हालांकि इस ऑडियो रिकॉर्डिंग की पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता, लेकिन अगर दोनों गैंगस्टर में बात हुई है। दोनों की यह बात काफी चिंताजनक भी हो सकती है। क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच हुई जंग के बाद सीजफायर का ऐलान पाकिस्तान द्वारा 18 तारीख तक किया गया है। लेकिन इस ऑडियो रिकॉर्डिंग में एक बार फिर से कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

पाकिस्तान के गैंगस्टर डॉन शहजाद भट्टी का एक और सोशल मीडिया अकाउंट सामने आया है। जिसमें वह लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर बात करता है और कहता है कि आप कैसे हो। इस ऑडियो रिकॉर्डिंग में पूछा जाता है कि लॉरेंस भाई आप कैसे हो ओर कोई परेशानी तो नहीं, हर बात को तसल्ली सुने। आपके जो दुश्मन होंगे वह हमारे दुश्मन होंगे और जो हमारे दुश्मन होंगे वह आपके दुश्मन होंगे। रिकॉर्डिंग में बोला गया कि आपके तरफ पाकिस्तान को लेकर जो बोला था और आप इस चीज को समझे उसके बाद आवाज आती है, हां भाई कुछ दिन माहौल खराब हो गया था। लेकिन अब कुछ हद तक ठीक है, लेकिन आप हमारे भाई थे और भाई रहेंगे।आगे से आवाज आती है कि लॉरेंस आप हमारे भाई थे और भाई रहेंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि आप भी पाकिस्तान के लिए ऐसे अल्फाज नहीं बोलेंगे और ना ही मैं बोलूंगा।हां अगर आपका धर्म कोई टारगेट करता है तो आप मुझे बताएं अगर मेरा इस्लाम आपके उधर से टारगेट होता है तो मैं आपको बताता हूं।

वहीं आखिर में इस ऑडियो रिकॉर्डिंग में बोला गया कि हां देशों में मसले ओर मिसाइल चलते रहते हैं कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन हमें अपने धर्म के लिए भी काम करना है और कोई दिक्कत वाली बात नहीं है आप भाई हैं और आप भाई ही रहेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *