Punjab News: पुलिस ने भारी मात्रा में शराब की बरामद, देखें वीडियो

Written by

in

मोहाली: पुलिस ने भारी मात्रा शराब सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुहाना निवासी मोहाली के तौर पर हुई है। पुलिस ने एक सैंट्रो गाड़ी से चंडीगढ़ ब्रांड की शराब बरामद की गई। मिली जानकारी के अनुसार मोहाली के फेज 8 थाने की पुलिस ने बड़ैल जेल के पास नाका लगाया हुआ था।

इसी दौरान गुप्त सूचना के अधार पर सैंट्रों गाड़ी को रोक कर तलाशी ली तो उसमेें से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। यह शराब चंडीगढ़ ब्रांड की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी चंडीगढ़ से सस्ते दामों पर शराब लाकर मोहाली में महंगे दामों पर बेचता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *