Jalandhar News: 150 ग्राम हेरोइन और अवैध पिस्टलों सहित 3 गिरफ्तार

जालंधर (ens): कमिश्नरेट पुलिस ने नशीले पदार्थ, चार अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूसो के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रजिंदर सिंह उर्फ ​​मनी वालिया, पुत्र पियारा सिंह, निवासी हाउस नंबर 8 शहीद उधम सिंह नगर, मोहित उर्फ ​​लवली पुत्र इकबाल सिंह निवासी हाउस नंबर 21 शिव नगर सोढल रोड, आकाशदीप उर्फ ​​कालू पुत्र जूनास निवासी मकान नंबर BX 1262, लंबा पिंड चौक के तौर पर हुई है।

जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि 17 मई को सीआईए की टीम मकसूदां चौक से बिधिपुर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सुरानस्सी गेट के पास टीम को दो संदिग्ध व्यक्ति नजर आए। आरोपी ​​मनी वालिया और लवली की तलाशी लेने पर 150 ग्राम हेरोइन, 2 पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए।

इसी तरह एक अलग ऑपरेशन मे पुलिस को चुगिट्टी के पास गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति यूनियन बैंक के पीछे एक बगीचे में कथित तौर पर अवैध हथियार लेकर जा रहा है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आकाशदीप दो .32 बोर की पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस के साथ काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *