Jalandhar Police की इस जिले मे गैंगस्टरो से हुई मुठभेड़, चली गोलियां

मोहाली: कुछ दिन पहले जालंधर के बस्तियात क्षेत्र मे हुई गैंगवार के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी। यह गैंगवार कन्नू गुजर और फ़तेह गैंग के बीच की थी। जिसमे राज नगर निवासी हीरज उर्फ़ टीनू को घर के बाहर हमलावरों ने गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले मे पुलिस ने एक आरोपी घोड़ी को अवैध हथियारो के साथ गिरफ़्तार कर लिया था।

वहीं इस मामले मे आज कमिशनरेट पुलिस की CIA टीम ने जीरकपुर मे कन्नू गुज्जर गैंग के दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार इस ऑपरेशन के दौरान गैंगस्टरों ने पुलिस पर गोलियां चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई मे दोनों आरोपियों को दबोच लिया है। जिनकी पहचान आकाश और गौरव कपिला के रूप मे हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *