Punjab News: कैंटर ने बाइक सवार 2 युवकों को मारी जबरदस्त टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले के शाहपुर कंडी बैरियर 2 के पास एक कैंटर व बाइक में आमने सामने टक्कर होने का मामला सामने आया है जिसमें बाइक सवार जॉय की मौके पर मौत हो गई। शाहपुर कंडी पुलिस ने मौेके पर पहुंचकर कैंटर को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पाल भेज दिया है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना शाहपुर कंडी पुलिस स्टेशन की एसएचओ सब इंस्पैक्टर अमनप्रीत कौर ने बताया कि जुगियाल की तरफ से डैम की तरफ एक बाइक पर सवार 2 युवक थडा उपरला की तरफ जा रहे थे, तो उस समय जैसे ही उक्त बाइक सवार शाहपुर कंडी बेरियर नंबर 2 के समीप तीखे मोड़ पर पहुंचा तो शाहपुर कंडी की तरफ से एक कैंटर जुगियाल की तरफ जा रहा था जिनकी मोड़ पर आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में बाइक सवार युवक जाय मसीह की मौके पर ही मौत हो गई।

इस दौरान उसके साथी को मामूली चोटे आई। घटना के बाद कैंटर चालक भाग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची शाहपुर कंडी पुलिस ने उक्त कैंटर को अपने कब्जे में लेकर मृतक जाय के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक जॉय का पिता बटाला में रहता है। उनको सूचना दे दी है तथा उनके आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *