आईएम हेल्थकेयर व भारत विकास परिषद ने मकर संक्रान्ति पर लगाया लंगर

Written by

in

बद्दी साई मार्ग पर लाज धर्मकांटा के समीप लगाया लंगर 

बद्दीसचिन बैंसल: बद्दी के साई सोड़ पर स्थित  लाज धर्मकांटा के समीप मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर भारत विकास परिषद शाखा बद्दी ने आईएम हेल्थकेयर के सौजन्य से भंडारे का आयोजन किया। जिसमें सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

आईएम हेल्थ केयर के प्रबन्ध निदेशक परविन्दर गुलाटी ने कहा कि भारत विकास परिषद शाखा बद्दी की लंगर सेवा समिति ने मंगलवार को मकर संक्रान्ति, गंगा स्नान एवं पूर्णिमा के मौके पर लंगर का आयोजन कर नर सेवा नारायण सेवा के रूप में भारतीय संस्कृति की जागृति में अहम कदम उठाया है जिसके लिए उन्होंने लंगर सेवा समिति के संयोजक राधा गोविन्द मंत्री, भारत विकास परिषद शाखा बद्दी के महासचिव देव व्रत यादव व अध्यक्ष रमन कौशल को बधाई दी।  उन्होने यह भी कहा कि आईएम हेल्थकेयर की और से प्रतिमाह भारत विकास परिषद की बद्दी शाखा  के माध्यम से एक लंगर लगाने का सौभाग्य मिला है जिसके लिए वह परिषद के आभारी हैं।

मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर मंगलवार के लंगर वितरण का जिम्मा मातृ शक्ति ने निभाया जिनमें पार्वती मंत्री, वीनू गुप्ता, मंगेश देवी, इला वर्मा, संजु शर्मा, अनु धीमान, पूनम चंदेल, सुदेश चंदेल, पूनम चौहान व इशिता चौहान का योगदान रहा। वीनू गुप्ता को भारत विकास परिषद शाखा बददी की लंगर सेवा समिति में महिला संयोजक का दायित्व सौंपा गया। लंगर सेवा में मुख्य रूप से हितेश कठपालिया, लगन सिंह, कर्नल चरनजीत पाल, अनिल मित्तल, दीपक शर्मा प्रवर्तन अधिकारी, परमवीर चौहान, अनुपम शर्मा, संजीव चंदेल, मेला राम चंदेल, राजू भरद्वाज, रणजीत ठाकुर, निर्मल शम्मी, अश्विनी कुमार, गौरव ठाकुर, विक्रम चंदेल विक्रमजीत पाल, लव कौशल, विष्णु शर्मा, मुकेश शर्मा, सुनील शर्मा, धीरज मिश्र, सुभाष कुमार, बलविन्दर ठाकुर, विक्रम चंदेल, टिंकू कुमार ने भाग लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *