Jalandhar News: इस इलाके में पुलिस की घरों में Raid, लोगों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में युद्ध नशे के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के तहत आज पुलिस प्रशासन की ओर से गढ़ा इलाके में रेड की गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सभी घरों में तलाशी ली गई। इस दौरान लोगों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। मौके पर जब मोहल्ला निवासियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से नौजवान मोहल्ले में नशा बेचता है और उनसे तंग आकर सभी मोहल्ला निवासियों ने मिलकर पुलिस को सूचना दी।

जिसके बाद उक्त नौजवान को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया है। जहां पुलिस की तरफ से एक नौजवान को हिरासत में लिया गया। रेड के दौरान पुलिस प्रशासन का कहना है कि मोहल्ला निवासियों ने पुलिस थाने में शिकायत दी थी कि उनके मोहल्ले में कुछ नौजवान नशा करते हैं। इस शिकायत के मध्य नजर जांच की जा रही हैं।

वहीं दूसरी ओर रोहित चौहान ने कहाकि पुलिस ने रेड नहीं की। बल्कि मोहल्ला निवासियों ने नौजवान को काबू करके कमरे में बंद किया। वह नौजवान एक साल से नशा बेचने का काम करता था। जिसे काबू करके पुलिस को खुद सूचना दी गई। व्यक्ति ने कहा कि पहले वह तस्करों के खिलाफ इसलिए शिकायत नहीं कर रहे थे क्योंकि इलाका निवासियों के पास कोई पॉवर नहीं थी।

लेकिन अब पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ सूचना देने के लिए पॉवर मिल गई है और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। इसी के चलते एक साल बाद अब वह मोहल्ले में नशा ना बिकने को लेकर इकट्ठे हुए है और यह कार्रवाई इलाका निवासियों ने मिलकर करवाई की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मोहल्ला निवासियों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नौजवान को काबू किया है। नौजवान को थाना 7 में ले जाकर पूछताछ की जाएगी। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *