England दौरे पर भारतीय Under-19 टीम में 3 पंजाबी खिलाड़ी शामिल, Harbhajan Singh का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का एलान हो चुका है। इस दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम कुल आठ मैच खेलेगी। इसमें एक वार्म अप मैच, इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ पांच वनडे और दो बहु दिवसीय मैच शामिल है। इस सीरीज की शुरुआत 24 जून से होगी। भारतीय अंडर-19 टीम की कमान चेन्नई सुपर किंग्स के सुपरस्टार युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को सौंपी गई है। वहीं, इस टीम में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है। इन दोनों ने इस सीजन आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। वैभव ने तो शतक भी जड़ा है। इसी के साथ पंजाब के 3 युवा क्रिकेटरों को भी इस दौरे में टीम में शामिल किया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह ने बताया कि इंग्लैंड दौरे पर भारतीय अंडर 19 टीम में विहान मल्होत्रा, राहुल कुमार और अनमोलजीत सिंह को जगह मिली है। इस दौरान हरभजन सिंह ने तीनों युवाओं के साथ टीम को शुभकामनाएं दी हैं। हरभजन ने भारतीय क्रिकेट के सर्वोत्तम हित में लगातार काम करने के लिए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की प्रशंसा की। हरभजन ने कहा कि वह प्रार्थना करते है कि टीम विजयी होकर लौटें और उनके परिवारों और कोच को हार्दिक बधाई।

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज विहान पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 दिवसीय मैचों के लिए भारत की अंडर-19 टीम के उप-कप्तान थे। वहीं, बाकी के 2 खिलाड़ी भी अपना अच्छा प्रदर्शन दिखा चुके हैं। हरभजन सिंह ने कहा कि पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने हमेशा भारत और बीसीसीआई के हित में काम किया है और आगे भी करता रहेगा। पंजाब के युवा भारतीय क्रिकेट में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं और भारतीय टीम के लिए पंजाब से कई मज़बूत दावेदार आ रहे हैं; इसका पूरा श्रेय पीसीए को जाता है और मुझे पीसीए का हिस्सा होने पर गर्व है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *