Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा गिरफ्तार, गाड़ी में ले गई विजिलेंस, देखें Live

जालंधर, ENS: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने आप विधायक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दोपहर 4 बजे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीम ने सुबह 8.30 बजे मंदिर से विधायक रमन अरोड़ा हिरासत में लिया था। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने साढ़े 7 घंटे विधायक से पूछताछ की। बताया जा रहा हैकि रमन अरोड़ा के खिलाफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पोर्टल पर लगातार शिकायतें आ रही थी। जिसके बाद उनके ऊपर यह कार्रवाई की गई। आप पार्टी ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि रमन अरोड़ा नगर निगम के अफसरों के ज़रिए मासूम लोगों को झूठे नोटिस भिजवाता था, फिर पैसे लेकर उन नोटिसों को रफ़ा दफ़ा करवा देता था।

जिसके चलते आज सुबह ही विजिलेंस की टीम ने रमन अरोड़ा के घर पर दबिश दी। जहां काफी देर तक रमन अरोड़ा से पूछताछ के बाद विधायक को टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस की टीम विधायक को गाड़ी में बिठाकर अपने साथ ले गई है। वहीं पता चला है कि विधायक के करीबियों को विजिलेंस की टीम ने काबू किया है। दरअसल, आज सुबह विजिलेंस टीम की मोहाली नंबर पीबी 65 नंबर की गाड़ियों में आई थी। इस कार्रवाई के दौरान टीम विधायक के घर प्रिंटर और नोट गिनने वाली मशीन लेकर पहुंची थी। विजिलेंस द्वारा मामले की गहनता से विधायक के साथ पूछताछ के बाद दोपहर 4 बजे विधायक को गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि आज इस मामले को लेकर एसएसपी मंडेर भी मौके पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने मीडिया से कहा कि अभी मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं दूसरी ओर टीम प्रिंटर और एक काले रंग का सूटकेस और ट्रंक लेकर विधायक के घर लेकर गई है। हालांकि टीम द्वारा इस कार्रवाई को लेकर मीडिया से दूरी बनाई गई। पिछले दिनों विधायक की सिक्योरिटी सरकार ने वापिस ली थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *