Punjab News: फरार कैदी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हुआ खुलासा

कपूरथलाः पुलिस ने फरार चल रहे कैदी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, कैदी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी 19 मई को सिविल अस्पताल से फरार हो गया था। उसे मेडिकल जांच के लिए कपूरथला मॉडर्न जेल से अस्पताल लाया गया था।

घटना के समय एएसआई हरविंदर कुमार, एएसआई मनजीत सिंह, कांस्टेबल हरमिंदर सिंह और ड्राइवर एएसआई निर्मल सिंह मौजूद थे। गुरप्रीत सिंह ने एक्स-रे रूम के पास जेल कर्मियों को धक्का दिया और भाग गया। उस समय उसके हाथों में हथकड़ियां लगी थीं।

जांच अधिकारी एएसआई गुरशरण सिंह ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को फत्तूढींगा गाँव के पास पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि फरार होने के बाद वह हिमाचल के एक धार्मिक स्थल पर गया था। पैसे खत्म होने पर वापस आया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *