Punjab News: National Highway के पास Maharaja Ranjit Singh की प्रतिमा स्थापित को लेकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

पठानकोटः परमानंद पठानकोट अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दीना नगर बाईपास पर चल रहे पवित्र ग्रंथ का पाठ को दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब पठानकोट प्रशासन ने चौक में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने आए लोगों को रोक दिया। इस दौरान उनसे प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति दिखाने को कहा, जिससे गुस्साए स्थानीय लोगों ने पास में ही तंबू गाड़कर धरना लगा दिया। जिसके बाद प्रतिमा स्थापित न करने देने पर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया और चेतावनी भी दी।

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह ने बताया कि इस क्षेत्र के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से सलाह करके तथा उनसे अनुमति लेकर महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा स्थापित करना शुरू किया था। लेकिन प्रशासन ने उन्हें यह कहकर रोक दिया है कि जब तक लिखित अनुमति नहीं मिलती, तब तक प्रतिमा स्थापित नहीं की जा सकती।

पूर्व कैबिनेट मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह ने कहा कि यदि प्रशासन ने इस प्रतिमा को हटा दिया या हमें प्रतिमा स्थापित करने के लिए आगे काम नहीं करने दिया तो परिणाम बहुत बुरे होंगे। इस संबंध में मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रतिमा स्थापित करने वालों ने कोई लिखित अनुमति नहीं दिखाई है, जिसके कारण उन्हें रोका गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *