जालंधरः पंजाब के कई जिलों में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने शनिवार शाम को अचानक करवट ली और तेज आंधी-तूफान ने शहर के कई इलाकों में तबाही मचा दी। वहीं एक ओर इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं कई लोगों के लिए यह तूफान आफत बनकर आया।
शहर के सेंट्रल टाउन इलाके में एक बड़ा हादसा उस समय हुआ जब एक मकान की छत पर लगा सोलर पैनल तेज आंधी के कारण उखड़कर नीचे गली में आ गिरा। गिरते ही सोलर पैनल ने गली में खड़ी कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया, साथ ही वहां से गुजर रहे कुछ राहगीर भी इसकी चपेट में आ गए।घर के मालिक ने बताया कि घटना के समय वह घर के अंदर ही मौजूद थे। शाम को जैसे ही तेज आंधी चली, उन्होंने अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनी। बाहर निकलने पर उन्होंने देखा कि छत का सोलर पैनल पूरी तरह उखड़कर गली में गिर चुका है। गली में खड़ी पड़ोसियों की गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कुछ लोग जो उस वक्त वहां से गुजर रहे थे, घायल हो गए। हादसे के बाद उन्होंने तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को फर्स्ट एड दी और फिर उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। सिर्फ सेंट्रल टाउन ही नहीं, शहर के अन्य इलाकों से भी आंधी-तूफान के कारण पेड़ गिरने, होर्डिंग्स उखड़ने और बिजली की लाइनें टूटने की खबरें सामने आई हैं। वहीं दूसरा मामला लाजपत नगर से सामने आया है जाहां कुछ लोग पार्क में लगे आम के पेड़ से आम तोड़ रहे थे। तभी अचानक आई तेज आंधी तूफान से पेड़ टूट कर नीचे गिर गया। जिसके नीचे खड़े लोग बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचा पाए। आप वीडियो में देख सकते हैं कि सफेद कपड़े पहने हुए व्यक्ति कैसे पेड़ के नीचे आने से बचा।Jalandhar News: वीडियो में कैद हुआ तूफान का खौफनाक मंजर
The Legend लालू यादव #SandeepReddyVanga pic.twitter.com/nBJDeZKzSy — Encounter India (@Encounter_India) May 25, 2025

Leave a Reply