डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में सरकारी बस सेवाओं का सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी आने वाली है। खबर है कि पंजाब (Punjab) में एक बार फिर सरकारी बसों की हड़ताल होने वाली है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब रोडवेज और पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन ने 25 से 27 मई तक तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है, जिससे इस दौरान बस सेवाएं पूरी तरह प्रभावित होंगी। यूनियन ने सरकार पर आरोप लगाया है कि ट्रांसपोर्ट विभाग के निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है और किलोमीटर स्कीम के तहत निजी बस ऑपरेटरों को प्राथमिकता दी जा रही है।
कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग
वहीं, कच्चे कर्मचारियों के साथ अन्याय किए जाने का भी दावा किया गया है। यूनियन की मांग है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, किलोमीटर स्कीम बंद की जाए और आंदोलन के दौरान दर्ज सभी मामले वापस लिए जाएं।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
आंदोलन की रूपरेखा के अनुसार पहले 1 मई को गेट रैली, 10 मई को ट्रांसपोर्ट मंत्री के घर के बाहर धरना और 18 मई को सांकेतिक हड़ताल की गई। अगर इन मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो 25 से 27 मई तक पूर्ण हड़ताल होगी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
