डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं का स्वागत किया है। इनमें राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल (Ashok Kumar Mittal) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) समेत कई बड़े नाम शामिल हैं।
पंजाब (Punjab) भाजपा के सीनियर लीडर सुशील रिंकू ने इस मौके पर आम आदमी पार्टी और उसके नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की अगुवाई में पंजाब आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है और राज्य कर्ज में डूबता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का गठन भ्रष्टाचार खत्म करने के नाम पर किया गया था, वह AAP आज भ्रष्टाचार के दलदल में डूब चुकी है।
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में
सुशील रिंकू ने दावा किया कि यह केवल शुरुआत है और आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी के 60 से 70 विधायक भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उनके अनुसार, कई विधायक पहले से ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में हैं और जल्द ही बड़े स्तर पर राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
उन्होंने यह भी कहा कि देश और “भारत माता” की सेवा करने वाले लोग अब आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। रिंकू के इस बयान के बाद पंजाब की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई हैं और आने वाले समय में राजनीतिक समीकरण बदलने की संभावना जताई जा रही है।
