Punjab News: कोरोना का आया पहला केस, महिला की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव

Written by

in

मोहालीः देशभर में कोविड-19 के मामले एक बार फिर धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं। महाराष्ट्र, झारखंड, राजस्थान कर्नाटक के बाद पंजाब में कोरोना के मरीज आ गए। मोहाली में कोरोना का एक मामला सामने आया है। जहां एक महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। महिला अपना इलाज करवाने के लिए हरियाणा के यमुनानगर से मोहाली के एक अस्पताल में आई थी जहां पर महिला का कोरोना टेस्ट किया गया जिसके बाद महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

मिली जानकारी के अनुसार 51 वर्षीय महिला मरीज यमुना नगर, हरियाणा की रहने वाली है। महिला मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती है और अपने रिश्तेदारों के पास आई थी। पंजाब स्वास्थ्य विभाग ने इस महिला मरीज के संपर्क में आए लोगों की पहचान शुरू कर दी है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों और मेडिकल कॉलेजों में कोरोना की टेस्टिंग शुरू कर दी है। ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और आईसीयू की व्यवस्था को भी देखा जा रहा है।

बता दें कि इन दिनों देश में कोविड-19 के JN.1 वेरिएंट मामले लगातार बढ़ रहे हैं। केरल, महाराष्ट्र, और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा मामले बढ़ रहे हैं। इसे लेकर सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों को कहा गया है कि वे बेड और ऑक्सीजन का पर्याप्त इंतजाम कर लें। दिल्ली में अब तक 23 केस मिल चुके हैं।

दक्षिण एशिया में कोविड के मामलों में उछाल ओमिक्रॉन JN.1 वैरिएंट के प्रसार के कारण आया है। डॉक्टर बता रहे हैं कि वैरिएंट काफी है सक्रिय है, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे चिंताजनक वैरिएंट घोषित नहीं किया है। बता दें कि मौजूदा कोविड मरीजों में आमतौर पर हल्के लक्षण आ रहे हैं। संक्रमित व्यक्ति चार दिन में ठीक हो जाता है। इसके सामान्य लक्षण बुखार, नाक बहना, गले में खराश, सिरदर्द, थकान और थकावट शामिल हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *