Jalandhar News: गोलगप्पे सहित खाने की इन चीजों पर लगी रोक

जालंधर, ENS: कैंट में कैंटोनमेंट बोर्ड प्रशासन द्वारा खाने की कुछ चीजों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार सेनेटरी ब्रांच और टैक्स ब्रांच ने इस बाबत रेहड़ी वालों व दुकानदारों को चेतावनी दे दी है। जिसमें कहा गया है कि आम नागरिक के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने गन्ने का रस, गोलगप्पे तथा बर्फ की बिक्री पर पूर्ण तौर पर पाबंदी लगा दी है। वहीं कानून का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

कैंट बोर्ड सीईओ ओमपाल सिंह ने बताया कि फ्रूट जूस, लस्सी तथा अन्य खाने पीने वाली वस्तुओं में बर्फ का प्रयोग किया जाता है जो कि सेहत के लिए बहुत ही घातक है। वहीं बताया जा रहा है कि जालंधर कैंट में अन्य राज्य से आने वाले पनीर में भी बर्फ का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में अब इस खाने की चीजों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *