Jalandhar News: नशे में धुत SHO ने की बदतमीजी, महिला ने जड़े थप्पड़, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर रेलवे पुलिस चौकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दीदार सिंह ने शराबी हालत में नया नाटक रच दिया। आरोप है कि शराब के नशे में धुत स्थानीय रेलवे चौकी प्रभारी ने स्टेशन रोड पर महिला को पकड़कर जबरन अपने सरकारी क्वार्टर में ले जाने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने एसएचओ के चुंगल से उसे छुड़ाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जगतपुरा पंज ढेरा की रहने वाली परवीन नामक महिला अपने बच्चों को स्कूल से लेने के लिए रेलवे स्टेशन की सर्विस रोड पर अपने किसी रिश्तेदार को फोन कर रही थी।

तभी वहां रेलवे पुलिस चौकी के इंचार्ज दीदार सिंह बिना वर्दी पहने, सिर्फ निकर और बनियान में धमकियां देते हुए आए और उस महिला के साथ बदतमीजी करने लगा। पीड़ित परवीन के मुताबिक चौकी इंचार्ज दीदार सिंह ने उसे जबरदस्ती खींचकर अपने कमरे में ले जाने की कोशिश की। शोर शराबा होने पर लोग इकट्ठे हो गए और पीड़ित परवीन के घर वाले भी घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने मीडिया को फोन कर पूरा मामला बताया। मौके पर रेलवे थाना लुधियाना के एसएचओ पलविंदर सिंह को मामला बताया गया, जिन्होंने फिल्लौर आकर पीड़ित महिला की बात सुनी।

मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन शराब का सेवन ज्यादा होने के कारण दीदार सिंह कुछ बोल नहीं सका। एसएचओ पलविंदर सिंह महिला को न्याय दिलाया। एसएचओ सरदार पलविंदर सिंह ने कहा कि इस शराबी रेलवे चौकी इंचार्ज को यहां से स्थानांतरित कर लाइन हाजिर किया जाएगा। पीड़ित महिला ने अपने साथ हुई इस छेड़छाड़ का बदला फिल्लौर रेलवे चौकी इंचार्ज के सामने 3 थप्पड़ मारकर लिया, तब जाकर मामला शांत हुआ। कुछ देर बाद दीदार सिंह को अपनी गलती का एहसास हुआ और माफी भी मांगी। वहीं, इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *