Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: महिला डॉक्टर ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटकी मिली डेडबॉडी, जांच में जुटी पुलिस
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: महिला डॉक्टर ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटकी मिली डेडबॉडी, जांच में जुटी पुलिस

Mahabir
Last updated: May 3, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, फतेहगढ़ साहिब। Punjab News: पंजाब से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है की महिला डॉक्टर ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार, पंजाब में सरकारी डॉक्टर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

Contents
  • 3 साल पहले शादी हुई थी
  • सुसाइड नोट नहीं मिला
  • क्वार्टर में अकेली रहती थीं डॉक्टर रिया
  • SHO बोले- परिजन के बयान दर्ज किए जा रहे

उसने फतेहगढ़ साहिब (Fatehgarh Sahib) के सिविल अस्पताल के सरकारी क्वार्टर में ही सुसाइड कर लिया। डॉक्टर रिया (35) बठिंडा की रहने वाली थीं। करीब 3 साल पहले उनकी शादी हुई थी। उनके पति भी मंडी गोबिंदगढ़ में सरकारी डॉक्टर हैं। डॉक्टर रिया की ड्यूटी फतेहगढ़ साहिब में होने की वजह से वह यहीं के सरकारी क्वार्टर में रहती थीं।

3 साल पहले शादी हुई थी

सुसाइड की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वहां से डेडबॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस उनके परिजन के बयान दर्ज कर जांच कर रही है कि डॉक्टर ने सुसाइड क्यों किया? जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर की मौत का पता पुलिस को शनिवार दोपहर को चला।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

डॉक्टर ने शनिवार सुबह सुसाइड किया या फिर शुक्रवार रात को, इसे लेकर अभी जानकारी स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। उसके बाद ही मौत के टाइम का पता चल सकेगा।

Dr. Riya, who committed suicide in Fatehgarh Sahib
Dr. Riya, who committed suicide in Fatehgarh Sahib

सुसाइड नोट नहीं मिला

पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस वजह से अभी सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। डॉक्टर किसी फैमिली परेशानी से तंग थी या फिर उन्हें कोई प्रोफेशनल दिक्कत थी, इसे लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार दोपहर को सूचना मिली थी कि सरकारी क्वार्टर में लेडी डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया है। डॉक्टर रिया करीब डेढ़ महीने पहले ही एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में गायनोकॉलोजिस्ट के तौर पर तैनात हुई थीं।

Punjab News: पंजाब में आज से डॉक्टरों की हड़ताल, 11 बजे तक बंद रहेगी ओपीडी

क्वार्टर में अकेली रहती थीं डॉक्टर रिया

थाना फतेहगढ़ साहिब के SHO अशोक कुमार ने बताया कि डॉक्टर अस्पताल के क्वार्टर में ही रह रही थीं। जबकि, उनका परिवार बठिंडा में ही था। वह अकेली यहां रहती थीं। शनिवार को किसी का फोन आया कि लेडी डॉक्टर ने अपने क्वार्टर में सुसाइड कर लिया है।

सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो डॉक्टर का शव उनके क्वार्टर में फंदे पर लटका हुआ था। शव को फौरन फंदे से उतारा गया। उनकी बॉडी पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। मौके पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई, जिसने जरूरी सबूत जमा किए और जांच के लिए लैब में ले गई।

SHO बोले- परिजन के बयान दर्ज किए जा रहे

SHO अशोक कुमार ने कहा कि डॉक्टर रिया की डेडबॉडी सरकारी क्वार्टर से ही बरामद हुई। कमरे से मिले सामान से डॉक्टर के परिजन का भी पता चला, जिससे उनके परिजन को सूचित किया गया। अब उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, उसी की फोटो खींचकर धमकाया; आरोपी गिरफ्तार
Next Article Punjab News: सरहद पार से हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का भंडाफोड़, पिस्तौले बरामद
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.