Jalandhar News: भ्रष्टाचार मामले में इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर गिरफ्तार, देखें वीडियो

विधायक रमन अरोड़ा और हरप्रीत का करवाया गया मेडिकल

जालंधर, ENS: भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिन विजिलेंस ने रमन अरोड़ा को कोर्ट में पेश करके एक बार फिर से रिमांड हासिल किया है। विजिलेंस को कोर्ट से रमन अरोड़ा का 4 दिन का रिमांड मिला है। वहीं दूसरी ओर रमन अरोड़ा द्वारा बेकरी से पैसे मांगने के आरोप में विजिलेंस ने बिल्डिंग इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को अब गिरफ्तार किया है। देर रात रमन अरोड़ा के साथ विजिलेंस की टीम ने इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को भी सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने लाई। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई एक बेकरी मालिक की गवाही के बाद की गई है। बेकरी मालिक ने बताया कि उसने अपनी बेकरी बनाने के लिए हरप्रीत कौर को लाखों रुपये दिए थे। इसी बयान के आधार पर विजिलेंस ने इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को पहले हिरासत में लिया और फिर गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की। इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को आज कोर्ट में पेश करके विजिलेंस की टीम रिमांड हासिल करेंगी। बता दें कि इससे पहले एटीपी सुखदेव वशिष्ट को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। जिसका 4 बार विजिलेंस ने कोर्ट से रिमांड हासिल किया था। सुखदेव वशिष्ट के बयानों के आधार पर विजिलेंस ने रमन अरोड़ा पर शिकंजा कसा था। जिसके बाद अब इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर विजिलेंस की गिरफ्त में आ गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *