Jalandhar News: पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, ग्रामीणों ने कहा नशे को करेंगे जड़ से खत्म, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नशा तस्करी और आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए शुक्रवार दोपहर देहात पुलिस ने गोराया के मिलन पैलेस में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क, एसपी सरबजीत राय, डीएसपी सरवन सिंह बल और गोराया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सिकंदर सिंह विर्क सहित जिले के 30 से 35 गांवों की पंचायतों ने लोग पहुंचे, जहां पुलिस ने सभी अपने गांवों को नशा मुक्त बनाने के लिए संदेश दिया और पुलिस को लोगों ने नशे को खत्म करने पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया।

 एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा नशा बेचने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ जनता के सहयोग से पंजाब को नशा मुक्त बना सकते है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि हर नागरिक है नशा बेचने वाले की जानकारी नजदीकी पुलिस थाने में संपर्क करे ताकि नशे को रोका जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *