Punjab News: नाबालिग युवती से Rape, धमकियों से परेशान होकर पीड़ित ने निगला जहरीला पदार्थ, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के कोट खालसा थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके से नाबालिग लड़की द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, जिसके चलते लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वाल्मीकि समाज के नेताओं ने बताया कि पीड़ित लड़की की मां पिछले कई सालों से एक शिवसेना अध्यक्ष अरुण शर्मा के घर साफ-सफाई का काम करती थी। जब कभी मां की तबीयत खराब होती, तो वह अपनी बेटी को साफ-सफाई करने के लिए भेज देती थी। उस समय लड़की की उम्र महज 14-15 साल थी।

इस दौरान अरुण शर्मा के बेटे रुद्राक्ष शर्मा ने लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। वह लड़की को शादी करवाने का झांसा देकर पिछले 2 सालों से अवैध संबंध बनाता रहा। इस दौरान रुद्राक्ष ने चलाकी से लड़की की अश्लील फोटो और वीडियो बना ली जिसके आधार पर वह लड़की को धमकाने लगा कि अगर तुम मेरी बात नहीं मानोगी तो वह फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। उक्त लड़का युवती को टोर्चर करके अपने विभिन्न काम करवाता रहा, जिसे मासूम लड़की डर के मारे करती रही।

लड़की के परिजनों ने बताया कि जब लड़के के घरवालों को इस बारे में पता चला तो पहले तो वह दोनों की शादी के लिए मान गए, लेकिन अब परिवार वाले शादी से मुकर रहे हैं। रुद्राक्ष के परिजनों ने लड़की वालों को शादी करवाने से यह कहकर मना कर दिया कि आप नीची जाति वाले हो, हम अपने बेटे की शादी आपकी बेटी से नहीं कर सकते, आप जो कर सकते हो कर लो।

इसी बात से परेशान होकर युवती ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने की कोशिश की जिसका परिजनों को पता चल गया और उन्होंने लड़की को अस्पताल दाखिल करवाया। जब इस बात की जानकारी वाल्मीकि संगठनों को हुई तो वाल्मीकि संगठन भी लड़की के पक्ष में आ गए और कहा कि अगर लड़की को न्याय नहीं मिला तो हम भंडारी पुल पर रोड जाम कर देंगे और परिवार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे, जिसके लिए प्रशासन और परिवार जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि हम अपने समाज की बेटी के साथ धक्का नहीं होने देंगे और उसे न्याय दिलाकर रहेंगे। वहीं पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लड़की के बयान दर्ज किए और कहा कि जो भी कार्रवाई होगी वह की जाएगी और जांच के बाद आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img