डेली संवाद, ओडिशा। Accident News: एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि तेज रफ्तार बस ने ऑटो को टक्कर मार दी है जिसमें 6 लोगों की मौत और 4 लोग घायल हो गए है।
मिली जानकारी के मुताबिक ओडिशा (Odisha) के गंजम जिले के पुरुषोत्तमपुर क्षेत्र के लाडकापल्ली चौक के पास तेज रफ्तार बस ने एक ऑटो-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बस ने ऑटो को घसीटते हुए कुछ दूर तक ले गया।
छह लोगों की मौके पर मौत
इस हादसे में ऑटो में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है यहां उनका इलाज किया जा रहा है। जिस समय यह दुर्घटना हुई, उस समय बस पुरुषोत्तमपुर से बेरहामपुर की ओर जा रही थी, और वह तीन-पहिया वाहन ‘मां सिंघासिनी’ मंदिर की ओर जा रहा था।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
दुर्घटना के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक को पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर तलाश अभियान चला रखा है।
