डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: डिप्स आईएमटी अपने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और समग्र विकास के लिए समय-समय पर प्रेरणादायक वर्कशॉप्स, सेमिनार और एनरिचमेंट प्रोग्राम आयोजित कर रहा है।
इन विशेष कार्यक्रमों में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए अनुभवी प्रोफेसर्स, मोटिवेशनल स्पीकर्स और प्रोफेशनल एक्सपर्ट्स विद्यार्थियों से संवाद करते हैं और अपने जीवन के वास्तविक अनुभव साझा कर उन्हें नई प्रेरणा देते हैं।
विकास के लिए मजबूत नींव का कार्य करते
इन इंटरैक्टिव सेशंस के माध्यम से विद्यार्थियों को केवल अकादमिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के व्यावहारिक गुर भी सीखने को मिलते हैं। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और उन्हें बेहतर एक्सपोजर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
एमडी तरविंदर सिंह ने कहा कि डिप्स संस्थान विद्यार्थियों को ऐसी समृद्ध सीख और अनुभव देने में विश्वास रखता है, जो उन्हें जीवनभर सफलता की राह पर आगे बढ़ाते रहें। सीएओ रामनीक सिंह ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेमिनार और वर्कशॉप्स विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए मजबूत नींव का कार्य करते हैं।

हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलते रहें
सीएओ जशन सिंह ने कहा कि डिप्स आईएमटी भविष्य में भी विद्यार्थियों के लिए और अधिक प्रभावशाली तथा ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, ताकि उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलते रहें।
प्रिंसिपल रवि सिद्धू ने कहा कि ऐसे अनुभव विद्यार्थियों की सोच को नई दिशा और व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करते हैं, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार कर सकें। संस्थान द्वारा आयोजित ये कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा, सीख और सफलता की नई उड़ान साबित हो रहे हैं।
