PM नरेंद्र मोदी से मिले Singer Diljit Dosanjh, देखें वीडियो

Written by

in

चंडीगढ़ः अपने दिल लुमिनाटी टूर के बाद दिलजीत दोसांझ ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। हाल ही में हुई इस मुलाकात की तस्वीरें, वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी से हुई इस मुलाकात में सिंगर, एक्टर दिलजीत काफी खुश नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सिंगर, एक्टर दिलजीत दोसांझ से मुलाकात की। इंटरनेशनल लेवल पर एक अलग पहचान बनाने वाले सिंगर दिलजीत की पीएम ने खूब तारीफ की। सिंगर से हुई बातचीत को प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत ही यादगार बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बातचीत का एक छोटा सा क्लिप शेयर किया है। इस मुलाकात के वीडियो में दिलजीत ने जब गाना गाया तब पीएम मोदी स्टूल से तबले की थाप देते नजर आए। आगे उन्होंने सिंगर की पीठ भी थपथपाई। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (ट्वीटर) अकांउट पर एक पोस्ट में कहा- ‘दिलजीत दोसांझ के साथ शानदार बातचीत। वह वास्तव में बहुमुखी हैं, प्रतिभा और परंपरा का मिश्रण हैं। हम संगीत, संस्कृति और बहुत सारे माध्यम से जुड़े हैं।’ सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी और दिलजीत का जो क्लिप शेयर हो रहा है, उसमें पीएम को कहते सुना जा सकता है कि सिंगर लोगों का दिल जीत रहे हैं। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सिंगर दिलजीत दोसांझ ने एक्स (ट्वीटर) पर एक पोस्ट में लिखा- ‘ यह 2025 की शानदार शुरुआत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक बहुत ही यादगार मुलाकात रही। हमने संगीत के अलावा कई चीजों पर बात की।’ पिछले कुछ महीनों से सिंगर दिलजीत दोसांझ देश भर में अपना म्यूजिक कॉन्सर्ट कर रहे थे। उन्होंने देश के अलग-अलग राज्यों में अपना म्यूजिक टूर किया, इस म्यूजिक टूर का नाम दिल लुमिनाटी था। सच में दिलजीत ने देश भर में संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *