Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा को लेकर कोर्ट का आया बड़ा फैसला, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: करप्शन की साजिश के तहत गिरफ्तार किए गए विधायक रमन अरोड़ा को आज रिमांड खत्म होने के बाद विजिलेंस की टीम द्वारा दोबारा कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विधायक रमन अरोड़ा को ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया है। कोर्ट की ओर से रमन अरोड़ा को 16 तक ज्यूडिशयली कस्टडी में भेज दिया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए एडवोकेट ने बताया कि विजिलेंस की ओर से रिमांड की मांग नहीं की गई। एडवोकेट ने बताया कि कोर्ट में विजिलेंस ने खुद ही रिमांड लेने से मना कर दिया था। जिसके बाद अब एडवोकेट द्वारा जमानत को लेकर आगे प्रोसेस की तैयारी की जा रही है। ऐसे में 17 तारीख को दोबारा मामले में सुनवाई होगी।

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधायक के समधी को विजिलेंस के हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि समधी से विजिलेंस द्वारा दस्तावेजों को लेकर पूछताछ की जा रही है। दूसरी ओर बीते दिन विधायक के राजदार महेश मखीजा की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ने अरुण आनंद उर्फ नन्नी को कोर्ट में पेश किया था। जहां नन्नी से 164 की कार्रवाई के तहत कोर्ट में बयान दर्ज करवाए गए थे। जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीम को नन्नी के कब्जे से एक बैग बरामद हुआ है, जिसमें 7 लाख कैश मौजूद था।

वहीं महेश मखीजा द्वारा मंडी में खरीदी की दुकानों की विजिलेंस द्वारा जांच की जा रही है। जिसमें रमन अरोड़ा की भागीदारी को लेकर मखीजा से भी पूछताछ की जा रही है। विजिलेंस की टीम द्वारा 2 बार रमन अरोड़ा का रिमांड लिया जा चुका है, जिसमें पहली बार विजिलेंस को कोर्ट से रमन अरोड़ा का 5 दिन का रिमांड मिला और दूसरी बार 4 दिन का रिमांड हासिल हुआ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *