डेली संवाद, चंडीगढ़। Kewal Singh Dhillon: पंजाब (Punjab) की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में भाजपा (BJP) ने केवल सिंह ढिल्लों को नया प्रधान बना दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) में भाजपा (BJP) ने केवल सिंह ढिल्लों (Kewal Singh Dhillon) को पंजाब बीजेपी का नया प्रधान नियुक्त कर दिया है। पार्टी हाईकमान ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। वह पंजाब में भाजपा का सिख चेहरा होंगे।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
नए प्रधान ने कहा कि अब उनका फोकस 2027 चुनाव पर रहेगा। ढिल्लों ने कहा कि 2027 में कमल खिलाने के लिए पंजाब में सभी को साथ लेकर चला जाएगा। जो लोग कहते हैं कि अगली बार भाजपा एक या दो सीटों पर सिमट जाएगी, वे 2027 में पंजाब भाजपा का प्रदर्शन देखकर चौक जाएंगे।
