डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोना-चांदी (Gold-Silver) की कीमतों में लगातार उतर चढ़ाव जारी है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि 28 मई 2026 को सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है।
आज भारत में 24 कैरेट सोना करीब 1,59,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड करीब 1,46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। बता दे कि पिछले कुछ दिनों की तुलना में आज कीमतों में हल्की नरमी दिखी है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
वहीं चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट दर्ज की गई है। देश में चांदी का रेट करीब 2,84,900 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। कल के मुकाबले इसमें करीब 100 रुपये की कमी आई है। पिछले कुछ महीनों में चांदी ने निवेशकों को काफी मजबूत रिटर्न दिया है।
