डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: लुधियाना में ज्ञान स्थल मंदिर सेवा सोसायटी के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 14 जून 2026 को आयोजित होने वाले 346वें मासिक विधवा राशन वितरण समारोह में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने संस्था द्वारा जरूरतमंदों के लिए किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा करना एक महान और पुण्य कार्य है, जिससे समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
उन्होंने आगे कहा कि ऐसी संस्थाएं सामाजिक मूल्यों और मानव सेवा की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सरकार और समाज मिलकर ही जरूरतमंदों की मदद के कार्य को और अधिक प्रभावी बना सकते हैं।
