Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धांजलि समागम में हुआ धमाका, कई लोग झुलसे

Written by

in

मोहालीः रूपनगर के गुरुद्वारा हेड दरबार कोट पुराण से धमाका होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आज अचानक गुरुद्वारा साहिब में एसी का कंप्रेशर फट गया। यह हादसा गुरुद्वारा साहिब के प्रमुख बाबा खुशहाल सिंह के श्रद्धांजलि समागम के दौरान हुआ।

घटना में गुरुद्वारा साहिब में मौजूद संगत में कई लोग घायल हो गए। इस दौरान संगत में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 10 से ज्यादा लोग झुलस गए है। वहीं 2 महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए परमार अस्पताल लें भर्ती करवाया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *