Jalandhar News: रमन अरोड़ा के करीबी मखीजा को लेकर कोर्ट का आया बड़ा फैसला

जालंधर, ENS: करप्शन की साजिश के तहत गिरफ्तार किए गए विधायक रमन अरोड़ा के करीबी महेश मखीजा को आज रिमांड खत्म होने के बाद विजिलेंस की टीम द्वारा दोबारा कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने महेश मखीजा को ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया है। कोर्ट की ओर से महेश मखीजा को भी 16 तक ज्यूडिशयली कस्टडी में भेज दिया गया है।

वहीं दूसरी ओर जेल में बंद एटीपी सुखदेव वशिष्ट और बिल्डिंग इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर ने एडवोकेट के जरिए रेगुलर बेल लगाई है, जिसकी सुनवाई 4 जून को एडिशनल सेशन जज जसविंदर सिंह की कोर्ट में होगी। वहीं 4 जून को ही विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा को लेकर कोर्ट में सुनवाई होगी। दरअसल, राजन अरोड़ा ने एंटीसिपेट्री बेल लगाई हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *