Jalandhar News: मेन मार्केट में शराब का ठेका खुलने को लेकर हुआ विरोध, लगाया धरना, देखें वीडियो

जालंधर (ens): गुरु नानक पुरा की मार्केट में शराब का ठेका खुलने को लेकर लोगों द्वारा जमकर विरोध किया गया। इस दौरान लोगों ने सड़क पर धरना लगाकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले को शांत करने की कोशिश की गई। लेकिन इलाका निवासी मार्केट में शराब का ठेका न खुलने पर अड़े रहे।

जानकारी देते हुए पार्षद के पति बिल्ला ने बताया कि मार्केट में शराब का ठेका खुलने का इलाका निवासी विरोध कर रहे हैं। इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन पर ठेकेदारों का साथ देने के आरोप भी लगाए। ठेकेदार के कर्मियों और लोगों के बीच भारी हंगामा भी देखने को मिला।

जसविंदर बिल्ला ने कहा कि वार्ड नंबर 20 के पार्षद राजू की यह इमारत है। ठेकेदारों का कहना है कि यह अहाता भी राजू का ही है। लोगों ने मांग रखी कि जब तक एक्साइज विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं आता और इस मामले को लेकर बात नहीं करता, तब तक धरना जारी रहेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *