Jalandhar News: सरेआम गुंडागर्दी, अमन और फतेह ने पुलिस के सामने महिला के बेटों को दी जान से मारने की धमकियां, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बस्तीयाद में बाबू लाभ सिंह नगर के पास बाबा कानदास नगर में अमन और फतेह अन्य सदस्यों के साथ क्वाटरों के बाहर धमकियां देने लगे। इस मामले को लेकर अमन और फतेह ने 2 से 3 दिन पहले क्वाटरों पर ताले लगा दिए। जिसके बाद आज महिला सुरजीत कौर ने पुलिस को शिकायत देने के बाद अपने क्वाटरों के ताले खुलवाए। वहीं क्वाटरों के ताले खुलने की सूचना मिलते ही अमन और फतेह अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंच गए और ताले लगाने की धमकियां दी। दूसरी और महिला सुरजीत कौर ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को शांत करवाया गया।

लेकिन फतेह और अमन द्वारा पुलिस की मौजूदगी में सरेआम जेल में बंद आकाश और बाहर घूम रहे गोपी को जान से मारने की धमकियां दी। इसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें अमन और फतेह द्वारा आरोप लगाए जा रहे है कि आकाश के पिता और चाचे ने उनकी रेकी करके उनका सदस्य मरवा दिया। इस दौरान वीडियो में देखा जा सकता हैकि सरेआम दोनों द्वारा कहा गया कि उन्होंने दोनों को जान से मारेंगे। इस दौरान सरेआम पुलिस के सामने महिला को धमकी देते हुए कहा कि जिसे कहना वह कह दें लेकिन वह उसके छोटे और बड़ा बेटे को जान से मार देंगा। बताया जा रहा हैकि वह किसी मामले में जेल में बंद था और हाल ही में जेल से रिहा होकर बाहर आया है।

इस दौरान पुलिस द्वारा सभी युवकों को वहां से धकेलकर आगे ले जाने की कोशिश की गई ताकि किसी तरह का कोई माहौल खराब ना हो, लेकिन फतेह और अमन ने कहाकि वह यहीं पर रहेंगे और यहां से कहीं नहीं जाएंगे। महिला का कहना हैकि कुछ दिन पहले ही एसएचओ परमिंदर सिंह थिंद को मामले की शिकायत दी जा गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। वहीं आज मौके पर 112 नंबर से आई पुलिस के सामने अमन और फतेह अन्य सदस्यों के साथ मिलकर दोनों बेटों को जान से मारने की धमकियां दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस के सामने धमकियां प्रशासन पर कई सवाल खड़े कर रहा है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि पुलिस उक्त युवकों के खिलाफ क्या एक्शन लेती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *