Jalandhar News: शरारती अनसरों ने मंदिर में शनि देव की प्रतिमा को किया खंडित, लोगों में रोष, देखें वीडियो

जालंधर, ENS : पंजाब में धार्मिक स्थानों पर बेअबदी के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। हाल ही में फिल्लौर में बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा पर स्प्रे करने के मामले में आरोपी पुलिस की ग्रुप से दूर है। वहीं अब प्रसिद्ध मंदिर में शरारती अनसरों द्वारा शनि देव महाराज की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार गांव भोजोबल स्थित शनि देव महाराज की प्रतिमा को खंडित किया गया है। इस घटना को लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए पंडित पंकज शर्मा ने बताया कि मंत्री मेरा जाना सेवक शाम को 4:30 बजे सेवा करने के लिए आता है। इस दौरान सेवादार का उन्हें फोन आया कि मंदिर में शरारती अनसरों द्वारा मूर्तियों को खंडित किया गया। इसके बाद में घटनास्थल पर गांव के सरपंच को लेकर पहुंचे। इसके बाद घटना की सूचना थाना प्रभारी को दी गई।

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी मामले की जांच में जुट गए। पुलिस द्वारा आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। वहीं लोगों का कहना है शरारती अनसरों द्वारा पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है, जिसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *