Jalandhar News: जीत के जश्न में मची भगदड़ में 11 की मौत को लेकर IPL Chairman का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: आईपीएल 2025 के फाइनल मैच में आरसीबी की टीम ने किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वहीं 18 साल बाद आरसीबी के ट्रॉफी जीतने की खुशी में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न की परेड रखी गई थी। जहां भारी संख्या में लोग मौजूद थे। जातियों के दौरान मची बगदाद में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 के करीब लोग घायल हो गए। भाई इस घटना को लेकर जालंधर पहुंचे आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल का बड़ा बयान सामने आया है। जहां उन्होंने इस घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है,

वहीं उन्होंने राज्य की सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने बताया कि आईपीएल का प्रोग्राम कल स्टेडियम में ही रखा गया था, जहां सभी ने जीत का जश्न मनाया। अरुण धूमल ने कहा कि इस प्रोग्राम को लेकर बीसीसीआई को कोई जानकारी नहीं थी। इस घटना में उन्होंने बीसीसीआई की ओर से मृतक लोगों के परिवारों से मीडिया के जरिए दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जहां आज जातियों का माहौल होना चाहिए था, वहां शोक की लहर छा गई।

अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रोग्राम किसने रखा और फैन्स वहां पर कैसे आए या किसने बुलाए थे। एडमिनिस्ट्रेशन को इस प्रोग्राम को लेकर क्या पुख्ता इंतजाम करने थे इसके बारे में वहां की राज्य सरकार ही बता सकती है। अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि इस प्रोग्राम के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री खुद मौजूद थे। इस तरह मुख्यमंत्री की मौजूदगी में प्रशासन द्वारा भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं, लेकिन फिर भी इतनी बड़ी घटना होना दुख भरी बात है। जब इस घटना की जांच की जाएगी तो सभी तथ्य निकाल कर सामने आ जाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *