Jalandhar News: The Hair Studio को चोरों ने बनाया निशाना

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला थाना 5 के अंतर्गत आते बस्ती दानिशमंदा से सामने आया है। जहां चोर द हेयर स्टूडियों की दुकान के बाहर लगे एसी के आउटडोर को चोरी करके फरार हो गए। चोरी की शिकायत बस्ती दानिश मंदा के रहने वाले दुकान मालिक फहजान ने पुलिस को दे दी है। वहीं पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

पुलिस को दी शिकायत हेयर स्टूडियो के मालिक फहजान ने बताया कि वह रोजाना की तरह दुकान पर पहुंचा और उसने दुकान के अंदर जाकर एसी को चलाया तो देखा कि दुकान एसी का आउटडोर नहीं था। उसने चोरी के बाद शमशान घाट के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *