पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में Youtuber जसबीर सिंह का फिर मिला रिमांड, देखें वीडियो

Written by

in

मोहालीः पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में यूट्यूबर जसबीर सिंह को 3 दिन का रिमांड खत्म होने के बाद आज दोबारा स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) द्वारा कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट में जसबीर सिंह का एक बार फिर से 7 दिनों का रिमांड मांगा गया। वहीं कोर्ट की ओर से जसबीर सिंह का 2 दिन का रिमांड दिया गया है। पिछले रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के दौरान काफी सबूत इकट्ठा किए हैं, वहीं कुछ सबूत और जुटाने के लिए दोबारा रिमांड कोर्ट से स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल द्वारा रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस ने कोर्ट में बताया कि जसबीर से उन्हें 150 लोगों के फोन नंबर बरामद हुए है।

बता दें कि जसबीर सिंह रूपनगर के महलां गांव का रहने वाला है और उसके यूट्यूब चैनल ‘जान महल’ पर 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वह 3 बार पाकिस्तान जा चुका है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वह ISI एजेंट शाकिर उर्फ जट्‌ट रंधावा के संपर्क में था। साथ ही हरियाणा से गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी उच्चायोग से निष्कासित अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश से भी संपर्क में था।

वहीं डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि जसबीर सिंह दानिश के न्योते पर दिल्ली में आयोजित पाकिस्तान नेशनल डे के प्रोग्राम में शामिल हुआ था। यहां उसकी मुलाकात पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और ब्लॉगर्स से हुई थी। वह साल 2020, 2021 और 2024 में पाकिस्तान जा चुका है। पुलिस का कहना है कि जांच में उसके इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में कई पाकिस्तान आधारित नंबर और अन्य डेटा मिला है। उसने कुछ डेटा डिलीट भी किया हुआ है। उसके फोन और लैपटॉप को फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेजा गया है। ज्योति के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस को जसबीर सिंह पर शक हुआ था।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *