Punjab News: 1.1 किलो चरस के सहित ड्रग तस्कर गिरफ्तार

पंचकूला: पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने नशा तस्कर को 1 किलो 106 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इफ्तेकार अहमद निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सूरज सिनेमा सेक्टर-1, पंचकूला के पास किसी ग्राहक को चरस बेचने आने वाला है। सूचना के आधार पर एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज प्रवीण कुमार और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 106 ग्राम चरस बरामद की थी।

पूछताछ के दौरान जांच में पता चला था कि वह हिमाचल से चरस लाकर सप्लाई करता था, जिसके बाद पुलिस ने तार से तार जोड़ कर आरोपी के गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाएगी कि इसके तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं, यह नेटवर्क कैसे संचालित होता है, और मुख्य सरगना कौन है। इसके अलावा, आरोपी के बैंक खातों को सील किया जाएगा और ड्रग तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति की जब्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *